एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शामा, खरेही और देवलचौरा में बनेंगी पेयजल योजनाएं

Bageshwar Updated Sat, 13 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शासन ने जिले में तीन पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए पहली किस्तें जारी कर दी है। इन योजनाओं के निर्माण से खरेही, देवलचौरा और शामा में पेयजल की वर्षों पुरानी समस्या का निराकरण हो सकेगा।
उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव जीबी ओली द्वारा पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में इस आशय की जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि देवल चौरा ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए कुल 24 लाख पैंसठ हजार रुपयों का आगणन तैयार किया गया है। इसकी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है। इस योजना का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पहली किस्त के रूप में पेयजल निगम को आठ लाख 84 हजार रुपये अवमुक्त हुए हैं। विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि शामा पेयजल योजना की मांग भी काफी पुरानी है। इसका काम शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 17 लाख 48 हजार रुपये मिले हैं। इसी प्रकार खरेही पेयजल योजना के लिए भी 25 लाख 78 हजार रुपये मिल गए हैं। शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूरी करके निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इधर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, किसन दानू, महिमन गड़िया, भुवन शाही, चामू देवली,भूपेश ऐंठानी,बबली ऐंठानी, भवान सिंह कोरंगा आदि ने इसके लिए विधायक ललित फर्स्वाण, सांसद प्रदीप टम्टा और केंद्रीय मंत्री हरीश रावत का आभार जताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें