एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उफनती गोमती में पैर फिसलने से लोहार की मौत

Bageshwar Updated Mon, 29 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गरुड़। उफनती गोमती को पार करते समय पैर फिसलने से एक लोहार की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय तैराकों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार दीप बहादुर (41) पुत्र हरक बहादुर निवासी बंड पन्याली शनिवार देर शाम रोज की भांति दुकान बंद कर घर जा रहा था। नदी पार करते समय तेज बहाव उसका पैर फिसल गया और वह बह गया। परिजन रात भर उसे खोजते रहे। सिमार गांव की महिलाओं ने शव को रविवार तड़के हरिद्वारछीना में नदी के मध्य एक पत्थर पर अटका देखा। जैसर के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील पांडे ने शव देखे जाने की सूचना फोन से थानाध्यक्ष बैजनाथ को दी। थानाध्यक्ष हरीश जोशी दल-बल के साथ मौके पर गए। पुलिस ने सिमार गांव के तैराक आनंद सिंह कोरंगा की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा के जिला महामंत्री, जिला मंत्री मंगल राणा, जिपं सदस्य शंकर राम और ग्राम प्रधान हीरा देवी, क्षेपं सदस्य बबीना घटना स्थल पर पहुंचे। भाजपा के जिला महामंत्री बिष्ट ने जिलाधिकारी से मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा मद से पांच लाख रुपये की सहायता देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें