एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

योगेश, करन, राकेश और सुषमा रहे अव्वल

Bageshwar Updated Wed, 02 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी जीआईसी में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जिला स्तरीय भाषण और निबंध प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें योगेेश, करन, राकेश और सुषमा अव्वल रहे। मुख्य अतिथि तहसीलदार पीएस माहरा ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में सीनियर वर्ग में गांधी जी की अहिंसा नीति की वर्तमान प्रासंगिकता और जूनियर वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री व्यक्तित्व और कृतित्व विषय पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई। सीनीयर वर्ग के भाषण में योगेश मेहता प्रथम, अजय पांडे द्वितीय, दीक्षा पांडे तृतीय, जूनियर में करन मेहता प्रथम, नेहा खेतवाल द्वितीय, रीना भंडारी तृतीय, सीनियर निबंध में राकेश पांडे प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय, नंदिता कांडपाल तृतीय, जूनियर में सुषमा टम्टा प्रथम, दिव्या नगरकोटी द्वितीय और भाष्कर दानू तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि तहसीलदार पीएस माहरा ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह राष्टपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लें। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य बृजेश जोशी ने सभी का स्वागत किया। संचालन दीप जोशी ने किया। इस अवसर पर डा. केएस रावत, डा. दया सागर, डा. केएन कांडपाल, सभासद दीप चंद्र जोशी, जगदीश जोशी, रेनू जोशी, हेमलता बिष्ट, तनुजा तिवारी, बीएस कोरंगा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें