एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खुद मुसीबत में फंसे तो दिखा जनता का दर्द

Bageshwar Updated Thu, 24 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कांडा। जनता की मांगों पर कानों में अंगुली डाल लेने वाले नेताओं को याद रखना चाहिए कि इन समस्याओं से कभी उन्हें भी रूबरू होना पड़ सकता है। मंगलवार रात करीब नौ बजे सांसद प्रदीप टम्टा को स्वास्थ्य खराब होने पर ऐसी ही एक हकीकत का सामना करना पड़ गया। दांत और सिर में तेज दर्द होने पर सांसद प्रदीप टम्टा को लेकर विधायक ललित फर्स्वाण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा पहुंचे तो अस्पताल बंद मिला। पता चला कि अस्पताल में तैनात एकमात्र डॉक्टर छुट्टी पर थे। थक हारकर उन्हें बाजार में मेडिकल स्टोर खुलवाकर दवा लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि मंगलवार की रात सांसद प्रदीप टम्टा और वह कार्यकर्ताओं के साथ कमेड़ीदेवी रामलीला देखने जा रहे थे। घिंघारूतोला के आगे सांसद प्रदीप टम्टा के दांत और सिर में तेज दर्द शुरू हो गया। सांसद को दिखाने वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा पहुंचे। जहां अस्पताल गेट और चैनल गेट पर ताला लटका था, बिजली भी बंद थी। ऐसा लग रहा था जैसे वहां कोई रहता ही नहीं हो। उसके बाद वह वहां से लौट आए। बाजार में मेडिकल की दुकान खुलवाकर दवा ली। बाद में सांसद ने उन्हीं के घर में आराम किया। श्री फर्स्वाण ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दोनों ने स्वास्थ्य मंत्री और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. चंद्रा पंत से अस्पताल बंद मिलने की शिकायत की। इधर सीएमओ पंत ने बताया कि अस्पताल में एक डाक्टर और एक फार्मेसिस्ट तैनात है। डाक्टर छुट्टी पर गया था जबकि फार्मेसिस्ट कैंपस में बने अपने आवास पर था। सूचना मिलने पर उसे दवा लेकर भेजा गया था लेकिन सांसद तब तक मेडिकल स्टोर से दवा ले चुके थे। मैन पावर कम होने से यह समस्या आई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें