एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सामुदायिक सहयोग से बढ़ेगी शैक्षिक गुणवत्ता

Bageshwar Updated Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समितियों, निर्माण अनुश्रवण समितियाें विद्यालय अकादमिक समितियों के सदस्यों और अभिभावकों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभिभावकों को शैक्षिक क्रियाकलापों में सहभागी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तिवारी ने प्रतिभागियों को सामुदायिक सहयोग की नीति के बारे में बताया गया। संदर्भदाता ललित मोहन टम्टा ने उन्हें दायित्वों की जानकारी दी। जीआई देवलधार में प्रधानाचार्य केएस बंगारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष केडी पांडे, पीटीए अध्यक्ष बसंती देवी, किसन राम, एसएल टम्टा, मास्टर ट्रेनर चंद्र शेखर टम्टा,गिरीश सिंह भाकुनी आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। जीआईसी मंडलसेरा में शैक्षिक विकास में अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा हुई। प्रधानाचार्य एनएस मेहता की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुदन प्रसाद, नंदनसिंह मलड़ा, रमा देवी मोहन नाथ, डा. शैलेंद्र धपोला, मोहनसिंह धामी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें