एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उम्मीद है, महंगाई में मरहम बनेगा बजट

Bageshwar Updated Wed, 16 Jul 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। आम बजट को लेकर व्यापारियों को भी काफी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि सरकार को इस बजट में महंगाई नियंत्रण पर विशेष ध्यान देना होगा, साथ ही व्यापारियों के हितों की रक्षा करनी होगी। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश फुलारा ने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से सर्वाधिक असर आम मध्यवर्गीय और गरीब परिवारों पर पड़ता है। सरकार को इसके लिए ठोस उपाय करने चाहिए। मूल्य नियंत्रण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्टेशन रोड के व्यावसायी मोहन चंद्र उपाध्याय ने कहा कि राशन, दाल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से लोग परेशान हैं। नई सरकार को महंगाई रोकने के ठोस उपाय करने होंगे। आम लोगों की रसोई का बजट में विशेष ध्यान रखना होगा। स्टेट बैंक तिराहा के दुकानदार प्रताप सिंह ने कहा कि बढती महंगाई अभी तक लाइलाज है। जिससे आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है। राशन, वस्त्र और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर नियंत्रण की व्यवस्था आम बजट के माध्यम से की जानी चाहिए। गोविंद परिहार ने कहा कि बजट में महंगाई नियंत्रण के साथ ही रोजगार के अवसर बढाने के भी उपाय करने होंगे। आम बजट में दैनिक उपयोग की वस्तुओं को विशेष छूट के दायरे में रखा जाना चाहिए। सब्जी व्यावसाई बबलू जोशी ने कहा कि आम लोगों के अच्छे दिन तभी आएंगे जब ईंधन, राशन, कपड़ा आदि सस्ती दरों पर उपलब्ध होगा। पूर्ण बहुमत वाली सरकार को आम बजट में इसकी व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें