एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिले के 31 इंटर कालेजों में गणित प्रवक्ता नहीं

Bageshwar Updated Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। जिले के राजकीय इंटर कालेजों में गणित की पढ़ाई के लिए योग्य शिक्षक नहीं हैं। यहां 52 जीआईसी में से 31 में गणित के प्रवक्ता नहीं हैं। इनमें से सात में गणित प्रवक्ता के पद स्वीकृत तक नहीं हैं। सात जीआईसी ऐसे हैं, जहां एलटी में भी गणित के शिक्षक नहीं हैं। मात्र 21 इंटर कालेजों में ही गणित के प्रवक्ता कार्यरत हैं। बागेश्वर जिले के जीआईसी रवाईखाल, स्यांकोट, कपकोट, कौसानी, देवतोली, सानीउडियार, सलानी, मैगड़ी स्टेट, कर्मी, भेटा, बाजीरौट, देवलधार में गणित विषय के प्रवक्ता नहीं हैं। जिले के जीजीआईसी पाए, कांडा, ऐठाण, दोफाड़, पुरड़ा आदि दो अन्य संस्थाओं में भी गणित प्रवक्ता नहीं हैं। जीआईसी में प्रवक्ता नहीं होने पर संबधित विषय को एलटी शिक्षक भी पढ़ा लेते हैं। लेकिन यहां केे जीआईसी में से 24 में एलटी वेतनक्रम पर भी गणित के शिक्षक नहीं हैं। इनमें काफलीगैर, भटखोला, रवाईखाल, कांडा, बनलेख, तुपेड़, स्यांकोट, सौंग, वज्यूला, बनतोली, सानी उडियार, असों, डोबा, सलानी, मैगड़ी स्टेट, बदियाकोट, कर्मी, सोराग, सूपी, सिरकोट स्थित जीआईसी और पाए, ऐंठाण, पुरड़ा स्थित जीजीआईसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात कालजों में एलटी पर भी शिक्षक नहीं बागेश्वर। रवाईखाल, स्यांकोट, मैगड़ी स्टेट, सानी उडियार, सलानी, कर्मी स्थित जीआईसी में गणित विषय पढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। इन संस्थाओं में प्रवक्ता के साथ ही एलटी में भी गणित शिक्षक के पद रिक्त हैं।
19 इंटर कालेजों में स्वीकृत पद नहीं
बागेश्वर। जीआईसी हड़बाड़, बदियाकोट, माजखेत, बघर, खाती, नामती चेटाबगड़, रातिरकेठी, सोराग, असों, अमस्यारी, सिरकोट, भंतोला, लोहारचौंरा, छत्यानी, जीजीआईसी पाए, कांडा, ऐठाण, दोफाड़, पुरड़ा में गणित प्रवक्ता के पद स्वीकृत नहीं हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग हरिद्वार से प्रवक्ताओं की मांग की है। वहां से चयन प्रक्रिया के बाद ही प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरा जा सकेगा।
आकाश सारस्वत, बीईओ गरुड़, कपकोट
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें