गरुड़ (बागेश्वर)। भारत सरकार की स्टेंडर्ड ट्रेनिंग (स्टार) योजना और हिमालय ट्रस्ट की ओर से बायोमीट्रिक डाटा एंट्री आपरेटर का कोर्स आयोजित किया गया। इसकी अवधि डेढ़ माह थी। इसके मूल्यांकन के साथ सोमवार को कोर्स पूरा हुआ। हिमालय ट्रस्ट के प्रमुख संदन मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बेरोजगारों को कंप्यूटर बायोमीट्रिक उपकरणों का प्रयोग और ई गवर्नेंस आदि का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण ले चुके बेरोजगारों को ट्रस्ट रोजगार दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का परीक्षाफल 15 दिन के अंदर घोषित किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को 3000 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।