बागेश्वर। ओखलसों गांव के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इसके लिए आंदोलन की धमकी दी थी। सामाजिक कार्यकर्ता इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि कुछ समय से सड़क का काम रुका है। यह काम पीएमजीएसवाई के तहत चल रहा था। बीते दिनों इस संबंध में अधिशासी अभियंता से वार्ता की गई। उन्होंने सड़क का काम शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया है। श्री फर्स्वाण ने कहा कि 6 सितंबर तक काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। अधिशासी अभियंता से मिलने वालों में पूर्व चंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह,भूपेंद्र सिंह, सुंदर राम,बलवंत राम आदि शामिल हैं।