कपकोट (बागेश्वर)। विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायात अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने मंगलवार रात पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने रोगियोें से अस्पताल की व्यवस्थाओें की जानकारी ली। विधायक ने अस्पताल प्रबंधन को मानक के अनुसार डाक्टरों की तैनाती के निर्देश दिए। प्रबंधन को रोगियों और तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करने, साफ-सफाई पर नजर रखने को कहा गया। अस्पताल के प्रबंधक नितेश सोलंकी ने विशेषज्ञों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस मौके पर एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम केएस टोलिया, डा. नरेंद्र कुमार उपाध्याय, डा. राजीव रंजन, खुशहाल गढ़िया आदि मौजूद थे। शासन को बताएंगे जिला अस्पताल की समस्याएं
बागेश्वर। विधायक चंदन राम दास, ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों से हालचाल पूछा। कपकोट विधायक ललित फर्स्वाण ने अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट के तबादला आदेश को निरस्त कराने का आश्वासन दिया। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में पेयजल की व्यवस्था नहीं है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके साथ ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, राजेंद्र राठौर, गोपाल राम, भगवत डसीला, आदि उपस्थित थे।