एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

Bageshwar Updated Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। प्राथमिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में शुरू हुई। उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रैक्र सूट भेंट करने की घोषणा की। श्री ऐंठानी ने पिछले साल के चैंपियन अली रहमान को मशाल जलाकर सौंपी। उद्घाटन करते हुए उन्होेंने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों में आगे बढ़ने का जोश भरती हैं। उद्घाटन के बाद दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता रावल, मुख्य शिक्षा अधिकारी रविशंकर आर्या, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हीरा लाल गौतम, खेल समन्वयक महिपाल सिंह गड़िया, प्रताप कबडोला, हेम पंाडे, भारत पंत, बसंती हरड़िया, राजेंद्र भैसोड़ा, महिपाल गड़िया, मंगल बिष्ट, अनीता जोशी, हरीश उपाध्याय, दलीप मेहरा, कमला परिहार, प्रभा लोहनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें