बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सीबीएसई के संयुक्त सचिव एसएस रावत ने पर्वतीय क्षेत्र में कंट्रीवाइड समूह के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था ने शिक्षा के क्षेत्र में नई सुविधाओं का विस्तार किया है। श्री रावत के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल आदि ने विद्यालय की प्रगति पर आधारित स्मारिका ‘कंट्रीवाइड्स स्टेप्स’ का विमोचन किया। मुख्य संस्थापक नारायणी देवी, अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे, सचिव नंदा बल्लभ भट्ट, कोषाध्यक्ष शंकर दत्त पांडे, गंगा पांडे, मदन पांडे, अभिभावक संघ अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित तमाम लोगों ने विद्यालय की उपलब्धियों को सराहा। प्रधानाचार्या आशा तिवारी ने पिछले अनुभवों और भावी संभावनाओें पर प्रकाश डाला। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।