एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवाओं को मिली 21 दिनी उद्यमिता ट्रेनिंग

Bageshwar Updated Mon, 01 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। भारतीय स्टेट बैंक और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से युवाआें को 21 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया गया। जिला उद्योग केंद्र से प्रायोजित इस शिविर का समापन नगर पालिका अध्यक्षा गीता रावल ने किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से स्वरोजगार अपनाने को कहा। बताया कि स्वरोजगार कर प्रशिक्षणार्थी अपनी आय बढ़ा सकते हैं। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डा. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण बेकार नहीं जाता। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण का भरपूर लाभ उठाने को कहा। लीड बैंक अधिकारी एनएल आर्या ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना आदि लोन, जमा योजनाओं की जानकारी दी। वहां जिला उद्योग के सहायक प्रबंधक राजेश शाह, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक कश्मीर साहनी, छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप मेहता, चंद्रभानु सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें