एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तोली के स्कूलों में शिक्षक नियुक्त करने की मांग

Bageshwar Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह दानू ने तोली क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। भ्रमण में उनके साथ नरेंद्र बिष्ट, महिपाल दानू, विक्की, नारायण सिंह कर्म्याल, नंदन सिंह,सुंदर सिंह, स्वरूप सिंह कर्म्याल, भागीरथी देवी आदि भी थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए ज्ञापन में गोविंद दानू ने कहा कि जीआइसी बघर में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता, संस्कृत, हिंदी, विज्ञान, कला में एलटी शिक्षक नहीं हैं। जीआइसी कर्मी सहित गांसी, सुमगढ़, बाछम, उंगिया, धूर,खाती, सोराग आदि स्थानों पर स्थित विद्यालयों में भी शिक्षकों के पद रिक्त हैं। यहां अन्य सुविधाओं का भी अभाव है। शिक्षकों का अभाव दूर नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन को विवश हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें