एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चार हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

Bageshwar Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। भाजपा ग्रामीण मंडल की यहां हुई बैठक में मंडल में चार हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। कार्यकर्ताओं से केंद्र की नीतियों और राज्य सरकार की कुरीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर सुरेश नगरकोटी को मंडल उपाध्यक्ष जबकि अनिल रावत को मंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह मेहता की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के जिला मंत्री प्रमोद परिहार ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में हर वर्ग के उत्साही और बेदाग छवि वालों को जोड़ने को कहा। युवा वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा पार्टी को शक्तिशाली बनाने में सभी को समर्पित होेकर जुटना होगा। नवनियुक्त उपाध्यक्ष और मंत्री को पार्टी की मजबूती के लिए पूरी ताकत लगाने को कहा। कार्यकर्ताओं को 12 दिसंबर को जिले की ओर से आयोजित सदस्यता सम्मेलन की जानकारी दी गई और इसमें बढ़चढ़कर शामिल होने को कहा गया। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र कार्की को सदस्यता अभियान का जिला संयोजक मनोनीत करने पर प्रसन्नता जताई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हेमंत बिष्ट ने किया। इस मौके पर ललित मलड़ा, राहुल परिहार, उमेश बिष्ट, संजय परिहार, पंकज पूना, नीरज कठायत, अनिल रावत, सुरेश नगरकोटी, सुरेंद्र फस्वार्ण, बालम सिंह और हेम पंडा, मनोज लोहनी और केदार सिंह परिहार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें