एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारिश और अंधड़ से गरुड़ में साठ लाख से अधिक की क्षति

अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 26 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ में तहसील मुख्यालय में क्षति की रिर्पोट तैयार करते राजस्व कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

 एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अंधड़ और तूफानी बारिश से तहसील क्षेत्र में चालीस मकानों को क्षति पहुंची है। दस मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए हैं। अंधड़ से साठ लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। पांच प्रभावितों को तत्काल सहायता दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के पटवारियों और कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट ने ब्लॉक के सभी गांवों में घर-घर जाकर क्षति का मूल्यांकन किया। प्रशासन ने मेलाडुंगरी के पांच  प्रभावित परिवारों को कोट भ्रामरी मंदिर के सांस्कृतिक भवन में शिफ्ट कर दिया है।

कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी देश दीपक वर्मा, बीस लोहुमी,  दयाल मिश्रा, मधन सिंह बिष्ट, पूरन गिरी ,गोविंद गिरी आदि पटवारियों ने  देवनाई, अणां, पिंगलों, भगरतोला, गागरीगोल, लाहुर घाटी, गोमती घाटी के  गांव- गांव जाकर क्षति  का जायजा लिया। कानूनगो  बिष्ट ने प्रधानों और पटवारियों से प्रभावित परिवारों को स्कूलों और पंचायत घरों में शिफ्ट करने  को कहा है।
विज्ञापन

तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा ने डंगोली, अणां, मेलाडुंगरी आदि गांवों में जाकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता दी जाएगी। उन्होंने लोगों से आपदा के प्रति सजग रहने को कहा।
 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें