एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

माउंटेनियर पूजा मेहरा का स्वागत

ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 21 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
माउंटेनियर पूजा मेहरा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

गरुड़ (बागेश्वर)। एवरेस्ट विजेता एवं एनसीसी कैडेट पूजा मेहरा को एक समारोह में प्रतीक चिन्ह और 11 हजार नगद देकर सम्मानित किया गया। विधायक दास ने कहा कहा कि पूजा ने एवरेस्ट फतह कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। पूजा को वह एडवेंचर के क्षेत्र में और आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद करेंगे। समारोह के दौरान पूजा ने एवरेस्ट फतह के अनुभवों को साझा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनदयाल पब्लिक स्कूल गागरीगोल में भाजपा द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक चंदन दास ने कहा कि तैलीहाट की बेटी पूजा मेहरा ने एवरेस्ट फतह कर एक क्षेत्र के लिए मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि पूजा प्रदेश की पहली बेटी है, जिसने 17 साल की उम्र में एवरेस्ट फतह कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया  है।

उन्होंने पूजा को अपनी ओर से 11 हजार नगद और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि वह अपनी ओर से पूजा को भविष्य में हर संभव मदद करेंगे। वहां, जिला  शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, उमेश जोशी, नवीन खोलिया, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, हरीश रावत, स्कूल के प्रबंधक विनोद कांडपाल, हरीश रावत मोहन चंद्र कंसेरी, हेम रावत, रंजीत थायत, क्षेपं सदस्य नंदन सिंह सजवाड़, नदंन सिंह नेगी आदि ने विचार रखे। संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल राणा ने किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें