एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अप्रैल तक पूरे कर लें विकास कार्य 

ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sun, 17 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पिछड़ा क्षेत्र विकास निधि से चल रहे कार्यों को इस माह तक पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने विकासखंड में आयोजित बैठक में आजीविका मिशन के तहत समूहों को क्रियाशील करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने वर्ष 2014-15 और 15-16 में प्राप्त इंदिरा आवासों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को ग्राम सभा की खुली बैठकों में सामाजिक अंकेक्षण कर आवासों की फोटोग्राफ्स मय लाभार्थी उपलब्ध कराने को कहा।

सीडीओ ने पिछड़ा क्षेत्र विकास निधि से चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की और अधिकारियों को अप्रैल तक सभी कामों को पूरा करने केे निर्देश दिए। उन्होंने 21 से 24 अप्रैल 2016 तक ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा करते हुए इस अवधि में होने वाली बैठकों के लिए दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में बीडीओ संगीता आर्या सहित ग्राम विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी, अवर अभियंता, डीपीआरओ मनरेगा, रोजगार सहायक और समाज कल्याण विभाग के एडीओ मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें