कबड्डी ऐसोसिएशन की जिला इकाई ओर से आगामी 10 से 13 नवंबर तक ऊधमसिंह नगर में होने वाली चतुर्थ राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए महिला पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया।
पीजी कालेज के खेल मैदान में हुए ट्रायल में पुरुष कबड्डी के लिए हर्षित कठायत, पवन दानू, कमल दानू, धीरेंद्र बिष्ट, गौरव कर्म्याल, मन मोहित, मृदुल सिंह, विनोद दानू, विक्रम कुमार, राजेंद्र सिंह, परिहार, महिला कबड्डी के लिए उमा कपकोटी, मनीषा टंगड़िया, भगवती दानू, हंसी गढ़िया, अंकित मेहता, ममता कर्म्याल, सपना कपकोटी का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में वहां जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, नरेंद्र खेतवाल, गणेश धपोला, सुंदर कोरंगा, संजीव खेतवाल और अर्जुन धपोला शामिल थे।