एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया खिलौने बनाने का प्रशिक्षण

अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 01 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान बागेश्वर द्वारा साफ्ट ट्वॉइज पर आयोजित 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गई। प्रशिक्षण का समापन लीड बैंक अधिकारी आरएस रावत ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। साथ ही बैंक की योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाले उद्यमियों की बैंक पूरी सहायता करता है।

फैकल्टी चंद्र भानु सिंह भाकुनी ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने को कहा। समापन अवसर पर केदार सिंह कोरंगा, विवेक कुमार आदि कर्मचारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें