एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर

देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। खेल मैदान गौचर में आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर 14 वर्ग में गौचर की ए टीम विजेता और गैरसैंण की उप विजेता बनी। अंडर 17 वर्ग में हरि सिंह फुटबाल क्लब गौचर विजेता और गौचर की ए टीम उप विजेता रही। अंडर 19 वर्ग में गोपेश्वर की टीम विजेता और गौचर की बी टीम उप विजेता बनी।
खेल महाकुंभ का शुभारंभ करते हुए सभासद अनिल नेगी ने कहा कि इन खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीमें 19 जनवरी को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनोद नेगी, मुकेश नेगी, भरत सिंह नेगी, नवीन टाकुली, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, भीम सिंह गुसांई, लक्ष्मीकांत देवली, राजेंद्र लाल, भरत सिंह राणा और हीरा लाल आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें