एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यात्रामार्ग पर 24 घंटे जेसीब मशीन और मैन पावर तैनात रखें

देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए समय से सभी व्यवस्थाएं बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग के भूस्खलन क्षेत्र में 24 घंटे जेसीबी और मेन पावर की तैनाती करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग के पड़ाव पीपलकोटी में इस बार गोताखोर टीम भी तैनात रहेगी।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सड़कों सहित यात्रा मार्गों और विभिन्न यात्रा पड़ाव स्थलों पर यात्रियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में बहाल की जाएं। उन्होंने बीआरओ, एनएचआईडीसीएल, लोनिवि और एनएच के अधिकारियों को सड़कों की हालत में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल, संचार सेवाएं, खाद्यान्न भंडारण और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाए। यात्रा मार्ग पर शौचालय की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। सड़क सुरक्षा की दृष्टि से गौचर के कमेड़ा से माणा गांव तक चिह्नित सभी संवेदनशील और अतिसंवदेशील स्थलों पर जेसीबी सहित पर्याप्त संख्या में मेन पावर की तैनाती की जाए। डीएम ने कहा कि लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। नगर निकायों को अपने क्षेत्र के अंतर्गत यातायात को सुचारु रखने के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि इस बार भी यात्रा अच्छी हो, इसके लिए सभी अधिकारी आपसी सामंजस्य के साथ यात्रा व्यवस्थाएं कराएं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यात्रा के मुख्य पड़ाव पीपलकोटी में इस बार गोताखोर टीम तैनात रहेगी। किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर गोताखोर टीम तत्काल राहत-बचाव कार्य करेगी। इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम भी तैनात रहेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, सीएमओ डा. अनूप कुमार डिमरी, लोनिवि के एसई जीसी आर्य, एसडीएम बुशरा अंसारी के साथ कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें