एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली बना खस्ताहाल

देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कर्णप्रयाग। ब्लॉक के औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली की सड़कें और नालियों के खस्ताहाल होने से उद्यमियों को दिक्कत हो रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, संजय डिमरी, जगदीश लडोला आदि ने बताया कि जनपद चमोली के औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली में खस्ताहाल बना आंतरिक मोटर मार्ग और नालियों की मरम्मत नहीं होने से उद्यमियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कई बार शासन-प्रशासन के नुमाईंदों से परिक्षेत्र की सड़कों और बंद पड़ी हुई नालियों की सफाई की मांग की गई थी। लेकिन सकारात्मक प्रयास नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द परिक्षेत्र को व्यवस्थित नहीं किया तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

800 मीटर सड़क बनाई जाए
थराली। ब्लॉक के त्रिकोट, बुड़जौला, सेरा सहित आठ ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने चेपड़ों में पिंडर नदी में बन रहे मोटर पुल से नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग को जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

विजयपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम बल्लभ शर्मा, बुड़जौला के प्रधान बिजेंद्र सिंह, सेरा की विमला देवी आदि ने कहा कि चेपड़ों में बन रहे हल्के वाहन मोटर पुल से नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग तक मात्र 800 मीटर सड़क बनाने से क्षेत्र के 8 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि अभी तक सेरा पट्टी के 8 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय आने के लिए नदंकेशरी से 22 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है लेकिन चेपड़ों में बन रहे हल्का वाहन मोटर पुल से नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग की दूरी मात्र 800 मीटर है। उन्होंने शासन-प्रशासन से नव निर्मित पुल से 800 मीटर सड़क का निर्माण करने की मांग की है। थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर आवश्यक कार्रवाई कर मार्च तक मोटर मार्ग बनाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख राकेश जोशी ने कहा कि ग्रामीणों की न्यायोचित मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

जारी-
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें