एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अधिकारियों के न पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्यों ने किया हंगामा, किया बैठक का बहिष्कार

देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्यारह माह के लंबे इंतजार के बाद हुई चमोली जिला पंचायत की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। जिला स्तरीय अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने से जिला पंचायत सदस्यों ने हंगामा कर सदन का बहिष्कार कर दिया। सदस्यों ने अधिकारियों पर जिले की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
इस वर्ष 20 जनवरी को जिला पंचायत की बैठक संपन्न हुई थी। इसके बाद तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह के थराली विधानसभा उपचुनाव में हिस्सा लेने से जिला पंचायत की बैठक नहीं हो पाई। राजनीतिक घटनाक्रम के चलते ग्यारह माह तक जिला पंचायत की बैठक आयोजित नहीं हो पाई, जिससे बृहस्पतिवार को बुलाई गई बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा था। जिला पंचायत सभागार में पूर्वाह्न ग्यारह बजे जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में सबसे पहले लोक निर्माण विभाग की योजनाओं पर चर्चा हुई। सदस्य समस्याएं उठाना चाहते थे, लेकिन बैठक में सिर्फ एक अधिकारी ही मौजूद थे। लोनिवि प्रांतीय खंड, पीएमजीएसवाई, वर्ल्ड बैंक और एडीबी से कोई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भी कोई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा, जिस पर सदस्य हो-हल्ला कर अपनी-अपनी कुर्सियों से उठकर सदन से बाहर चले गए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला ने कहा कि जिला पंचायत जिले का सबसे बड़ा सदन है, जिम्मेदार अधिकारियों का बैठक में न पहुंचना जिला पंचायत की गरिमा के खिलाफ है।
विज्ञापन


कोट----------
मुझे बुधवार को ही जिला पंचायत की बैठक की सूचना दी गई थी। बैठक का एजेंडा मुझे नहीं बताया गया, जिससे अन्य विभागीय बैठकें होने से जिला पंचायत की बैठक में शामिल नहीं हो पाई।
-स्वाति एस भदौरिया, डीएम, चमोली

कोट----
जिला स्तरीय अधिकारियों का जिला पंचायत के प्रति रवैया सही नहीं है। जिला पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने से दूरदराज क्षेत्र के सदस्यों को भी बैरंग लौटना पड़ा। जनवरी माह में दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी। यदि अधिकारी नहीं पहुंचे तो सरकार से शिकायत करेंगे।
-रमवती देवी, अध्यक्ष, जिला पंचायत, चमोली

4.71 करोड़ की कार्ययोजनाओं का हुआ अनुमोदन
गोपेश्वर। जिला पंचायत की बैठक से पूर्व हुई डीपीसी (जिला नियोजन समिति) की बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 4.71 करोड़ की कार्ययोजना अनुमोदित हुई। कार्ययोजना में जिले के नौ विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में मोटर पुल, पैदल रास्ते, पेयजल लाइन के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं को शामिल किया गया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एमएस राणा ने बताया कि विकास योजनाओं पर जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें