एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में सैन्य कर्मचारी को भेजा जेल

देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी सैन्य कर्मचारी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया है।
मानसिक रूप से कमजोर युवती गत 13 मार्च की रात को पड़ोस में दूध देने जा रही थी। तभी एक व्यक्ति ने जबरन एक निर्माणाधीन भवन में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। पीड़िता की मां ने थाना गोपेश्वर में मामले की लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को युवती का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। आरोपी सेना में था और इन दिनों छुट्टी आया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें