गोपेश्वर। यदि आपके मतदाता पहचान पत्र और निर्वाचन नामावली में गड़बड़ी है तो उसकी शिकायत जिला निर्वाचन विभाग में दर्ज करवाई जा सकती है। निर्वाचन विभाग की ओर से इसके लिए टोल फ्री नंबर 1950 स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर कोई भी मतदाता निर्वाचन नामावली में नाम पंजीकरण, पहचान पत्र में गड़बड़ी और शुद्धिकरण संबंधी जानकारी ले सकते हैं और निर्वाचन संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।