एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

27 को कर्णप्रयाग में होगी युवा संसद

देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय में 27 जनवरी को युवा संसद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के युवा प्रतिभाग करेंगे। युवा संसद में प्रतिभाग के लिए युवा ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. वाईसी नैनवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ और युवा कल्याण विभाग देहरादून की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें संसद की भांति पक्ष और विपक्ष पर चर्चा की जाएगी। डा. नैनवाल ने बताया कि कार्यक्रम के लिए 18 से 25 वर्ष (30 जून 2018 तक) की आयु वाले युवा ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए स्वच्छता, आयुष्मान भारत, जनधन एवं मुद्रा लोन योजना विषयों पर एक या दो मिनट का वीडियो बनाकर वेबसाइट innovate.mygov.in पर 18 जनवरी तक अपलोड कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए नोडल महाविद्यालय कर्णप्रयाग में वॉक इन इंटरव्यू के द्वारा पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चार युवाओं का राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें