एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोपेश्वर। राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस में चल रहे निशुल्क कोचिंग सेंटर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 67 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कमल रावत प्रथम, ज्योति द्वितीय और शशांक तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही कोचिंग सेंटर के शिक्षक राकेश रावत, पंकज कुमार व जेंनेंद्र को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी ने कहा कि युवा त्याग, तपस्या और संकल्पित होकर लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर हों। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक व कार्यक्रम संयोजक डा. योगेश धस्माना ने कहा कि चमोली जिले के युवाओं के लिए यह एक बेहतर अवसर है कि जब वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इस मौके पर आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी भी मौजूद थे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें