एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ और श्रीनगर में खुला कांग्रेस का कार्यालय
जोशीमठ। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत जोशीमठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पार्टी प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने नगर में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब भी जनता इस चुनाव में देगी। पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष हरीश भंडारी, पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, रोहित परमार, कमल रतूड़ी, देवेश्वरी शाह, सुषमा रतूड़ी, गीता परमार और धनेश्वरी राणा आदि मौजूद थे।
श्रीनगर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ कार्यकर्ता कैप्टन फते सिंह भंडारी ने किया। इस अवसर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुंडीर, पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी, हीरा लाल जैन, गणेश भट्ट, लाल सिंह नेगी, उम्मेद सिंह मेहरा, भगत सिंह डागर, मीना रावत, राजेश्वरी देवी, जगदीश भट्ट, नीरज रावत, अभिषेक उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशी के लिए घर-घर जाएंगे कांग्रेसी
अगस्त्यमुनि। चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत को लेकर कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने को कहा गया। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, प्रभारी प्रमोद कुमार ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। निर्णय लिया गया कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को कांग्रेस की नीति से अवगत कराएंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी, पीसीसी सदस्य बीरपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना देवी, देवेश्वरी देवी, संतोष रावत, शशि सेमवाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें