एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
महाभिषेक समारोह एवं शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेला
अमर उजाला ब्यूरो
आदिबदरी। महाभिषेक समारोह एवं शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेले के चौथे महिला मंगल दलों के लोकनृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं। धार्मिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंगल दल मालसी ने प्रथम, सिराणा ने द्वितीय और सिलपाटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। धार्मिक लोकगीत प्रतियोगिता में महिला मंगल दल मैतोली ने प्रथम, थापली द्वितीय और नगली तृतीय रहे।
बालिकाओं की चित्रकला प्रतियोगिता में हिमानी मैखुरी प्रथम, नेहा बहुगुणा द्वितीय और कविता नेगी ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। मंदिर परिसर में आयोजित श्री गणेश पुराण कथा का प्रवचन करते हुए कथा वाचक आचार्य प्रशांत डिमरी ने महादेव और माता पार्वती के विवाह के बाद कैलाश विदा होने की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। यह वर्णन सुन श्रद्धालु भी भावुक हो गए। कथा वाचक ने कहा कि शिव और शक्ति की कृपा से ही त्रिभुवन में सभी कार्य संचालित हो रहे हैं। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विजऐश नवानी, मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल, नंदा सिंह नेगी, कुंवर सिंह कठैत, ब्रिजेश कुंवर, बलवंत सिंह भंडारी, नवीन बहुगुणा, त्रिलोक सिंह भंडारी सहित कर्णप्रयाग, सिमली, सिरोली, भटोली, उज्वलपुर, गैरसैंण आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें