एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विद्यालयों में अवकाश की झूठी खबर फैलाने पर शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। ठंड को देखते हुए डीएम के नाम से एक फरवरी को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश का झूठा मैसेज वायरल खबर फैलाने पर कर्णप्रयाग के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ने दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिले में बारिश और बर्फबारी को देखते हुए डीएम की ओर से 31 जनवरी को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। एक फरवरी को किसी भी अवकाश की घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन कुछ लोगों की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना विभाग की ओर से जिलाधिकारी के आदेशानुसार एक फरवरी को विद्यालयों में अवकाश का संदेश वायरल किया गया। देखते ही देखते यह मैसेज सबके मोबाइल में पहुंच गया। कर्णप्रयाग प्रभारी बीईओ उमेश चंद्र कैलखुरा ने बताया कि झूठा मैसेज वायरल करने के मामले में दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उन्हें भविष्य में इस प्रकार की अपुष्ट खबरों को न फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें