एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, 17 उपाध्यक्ष, 14 महामंत्री बनाए

देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोपेश्वर। चमोली जिला कांग्रेस कमेटी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कमेटी ने संगठन की ओर से घोषित प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर प्रचार अभियान तेज करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिसमें तेजवीर कंडेरी और रविंद्र सिंह को जिला प्रवक्ता की कमान सौंपी गई। साथ ही कार्यकारिणी में 17 उपाध्यक्ष, 14 महामंत्री और 35 कार्यकर्ताओं को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने सभी पदाधिकारियों को बूथ मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा प्रत्याशी के लिए अपनी-अपनी दावेदारी रखी। पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि उनके नेतृत्व में बदरीनाथ और कर्णप्रयाग विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती मिली है। जिस कारण वे प्रबलता से अपनी दावेदारी लोकसभा प्रत्याशी के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का सहयोग मांगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, जोशीमठ के नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, प्रमुख कर्ण सिंह नेगी, अंशी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें