एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्वरोजगार से लेकर देश की सैन्य ताकत में महिलाओं की है हिस्सेदारी

देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोपेश्वर। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत रामपुरा कोठियालसैंण गांव में आयोजित होली महोत्सव में महिलाओं ने जमकर होली खेली। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में होली के गीत गाए और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। महिलाओं ने फूलों से मथुरा छाई रही..., होली में उड़े रे गुलाल..., वृज की होली..., कैन मारी पिचकारी... जैसे होली के गीत गाए। आसपास के गांवों की महिलाएं भी महोत्सव का हिस्सा बनीं। महिलाओं ने श्रीकृष्ण और गोपियों का वेश भी धारण किया। इस दौरान महिला गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में गीता बिष्ट और बीना परमार ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। स्वरोजगार से लेकर देश की सैन्य ताकत में महिलाओं की हिस्सेदारी है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को घर के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। सतेश्वरी जमलोकी, मंजू बिष्ट, संगीता और सरोज ने कहा कि अशिक्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। आज बालिका शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं ने गांवों में स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर मालती, मुन्नी, सरस्वती, सुषमा, शोभा, पुष्पा, सुशीला, रजनी, दीपा, कल्पेश्वरी, विनीता, शांति, शकुंतला, चंद्रकला, अनीता, कांति, प्रेमकला, कलावती, मधु, देवेश्वरी आदि महिलाएं मौजूद थीं।

इंसेट
महिलाओं ने ली नारी गरिमा की शपथ
होली महोत्सव के दौरान महिलाओं ने नारी गरिमा बनाए रखने की शपथ ली और अपराजिता के शपथपत्र भी भरे। महिलाओं ने अपने घर और कार्यस्थल समेत जीवन के हर आयाम में नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से काम करने की शपथ ली। कार्यक्रम में 60 महिलाओं ने नारी गरिमा बनाए रखने के लिए अपराजिता के शपथपत्र भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें