एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम ने ली गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर की तलाशी

देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोपेश्वर। आदर्श आचार संहिता को देखते हुए लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गई उड़नदस्ता टीम ने सोमवार को गोपेश्वर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। टीम को हेलीकॉप्टर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की कोई चीज नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले हेलीकॉप्टर की भी तलाशी के निर्वाचन आयोग की ओर से जिला निर्वाचन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जिला उड़नदस्ता टीम चमोली के प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने पुलिस मैदान में गृहमंत्री के हेलीकाप्टर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। टीम प्रभारी ने बताया कि हेलीकाप्टर में रखे गए पूरे सामान की तलाशी ली गई, लेकिन हेलीकॉप्टर में कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन हुआ हो। गृहमंत्री दोपहर दो बजे गोपेश्वर के बस स्टैंड पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें