एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लंकाधार बस्ती में पेयजल दिक्कत

देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। नगर के वार्ड संख्या चार लंकाधार बस्ती में अनियमित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान हैं। यहां कभी दो दिनों तक पानी नहीं आ रहा है तो कभी महज एक घंटा पानी ही उपभोक्ताओं को मिल रहा है। पूर्व सभासद पुष्कर सिंह कोलखी, सभासद सरोज शाह, मोहनी रावत, अवतार सिंह रावत, अंजू, सुरेंद्र सिंह, पवन लोबियाल, राजेश्वरी आदि का कहना है कि कई बार विभाग से वार्ड में सुनियोजित पेयजल आपूर्ति करने की मांग की, लेकिन विभाग शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में वार्ड के 100 से अधिक परिवार अनियमित पेयजल आपूर्ति की दिक्कत झेल रहे हैं। वहीं जलसंस्थान के अवर अभियंता मुकेश झिंक्वाण ने बताया कि योजना करीब दो दशक पुरानी है। साथ ही स्रोत पर पानी कम होने से भी दिक्कतें हो रही हैं। योजना के पुनर्गठन का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें