एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्यापार संघ और जन प्रतिनिधयों ने भेजा डीएम और एसपी को ज्ञापन

देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। चार से छह मार्च तक होने वाले देवाल कौथिक को शांतिपूर्ण कराने के लिए व्यापार संघ और जनप्रतिनिधियों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन भेजा। व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि देवाल कौथिक में गढ़वाल और कुमाऊं से हजारों की संख्या में लोग प्रतिभाग करने आते हैं, लेकिन ब्लॉक मुख्यालय में अंग्रेजी शराब की दुकान से यहां पर हुड़दंग होता है। इससे मेले के आयोजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कौथिक के दौरान शराब की दुकान को पूर्ण रूप से बंद करने और बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पाबंदी लगाने की मांग की। ज्ञापन में महामंत्री पुष्कर बिष्ट, प्रधान चंद्र मोहन मिश्रा, गौरव जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण राम, भैरव दत्त मिश्रा, प्रेम सिंह, नरेश राम, उमेश मिश्रा, चंद्र शेखर, जयबीर सिंह, दयाल सिंह, मदन सिंह, जोध सिंह, प्रकाश चंद्र, सुरेंद्र सिंह, पंकज, खीमानंद, मोहन सिंह, गजेंद्र सिंह, दीपा देवी, सुदर्शन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें