एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वॉलीबाल में रामानुजम और भाभा सदन अव्वल

ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Sat, 24 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
sports logo - फोटो : demo pic
विज्ञापन

Next Article

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबाल, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबाल प्रतियोगिता सीनियर बालिका वर्ग में रामानुजम सदन प्रथम और रमन सदन द्वितीय रहा, जबकि जूनियर वर्ग में भाभा सदन प्रथम और रमन सदन द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद प्राथमिक वर्ग में दिव्यांशु प्रथम और शुभम थपलियाल द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में पार्थिव प्रथम और शिवम शाह द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में आदित्य प्रथम और रितिक नेगी द्वितीय रहे। लंबी कूद के बालिका वर्ग में श्रेया प्रथम और अक्षिता द्वितीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में आयशा प्रथम और आस्था द्वितीय रहीं।

प्राथमिक बालिका वर्ग में हिमानी प्रथम और आस्था द्वितीय रहीं। बैडमिंटन एकल सीनियर वर्ग में रोहित चमोला ने अमन डिमरी को पराजित किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने कहा कि प्रतियोगिता के विजेताओं को 26 जनवरी पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक बीना कुनियाल, केशव लखेड़ा, सुमन कुमार, संदीप पुड़ीर, जयदीप सिंह, मधु कंडवाल, संगीता पंवार और पूजा डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें