टनकपुर/बनबसा। सांसद प्रदीप टम्टा ने क्षेत्र का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने का भरोसा दिया। इस मौके पर सांसद ने नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियाें के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मीना बाजार राजीव नगर में खड़ंजा एवं पुलिया निर्माण हेतु एक लाख की घोषणा की।
सांसद श्री टम्टा ने क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम लाटाखल्ला, नई बस्ती गढ़ीगोठ, मझगांव, देवीपुरा के अलावा मीना बाजार राजीव नगर में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की मांग रखी। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। इस मौके पर विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान, ग्रामप्रधान मंजू देवी, निर्मला मौनी, दीपक चंद, अरुण कुमार, रमेश चंद, कुंदन सिंह बिष्ट, शमशेर चंद, महेश चंद, सूरज चंद, हरीश उप्रेती, सुनीता देवी आदि मौजूद थे। उधर टनकपुर मनिहारगोठ निवासियों ने सांसद को ज्ञापन सौंप मोबाइल सिग्नल सुचारु कराने की मांग की। नायकगोठ की क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा देवी ने किरोड़ा नाले से हो रहे भूकटाव की रोकथाम करने, पेयजल सुविधा हेतु 20 इंडियामार्का हैंडपंप लगाने तथा भगवान सिंह के घर से मोहन थापा के घर तक लिंक मार्ग बनाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।