एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बच्चों को स्वस्थ रखने की जानकारी दी

Champawat Updated Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर। ककरालीगेट, गैंडाखाली नंबर चार, नायकगोठ तथा शहर के वार्ड संख्या आठ के प्रथम एवं द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन पखवाड़े के तहत 0 से 6 माह, 6 माह से 3 वर्ष तथा 3 से 5 वर्ष के बच्चों का वजन लेकर उनके स्वास्थ का परीक्षण किया तथा माताओं को बच्चों के संतुलित आहार की जानकारी दी। आंगनबाड़ी केंद्र ककरालीगेट में ग्रामप्रधान कमला चंद की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुष्पा चंद के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में आशा फैसिलेटर ममता तिवारी एवं पूजा देवी ने आशा कार्यकर्त्रियों एवं ग्रामीण महिलाओं को शिशु के वजन एवं कुपोषण से बचाने की जानकारी दी। इस मौके पर सहायिका बसंती देवी, आशा कार्यकर्त्री बबीता आदि मौजूद थे। आंगनबाड़ी केंद्र गैंड़ाखाली नंबर चार में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री रजनी बिष्ट ने बच्चों का वजन लेकर बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार की जानकारी दी। उधर शहर के वार्ड संख्या आठ प्रथम एवं द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों का वजन माप माताओं को बच्चों के संतुलित आहार, विटामिन आदि दिया जाने की बाबत जानकारी दी। इस मौके पर आशा फैसिलेटर राजवंती गड़कोटी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री अनीसा, कमलेश, दुर्गा, सहायिका वीना, दीपा, अनीता, आशा कार्यकर्त्री सावित्री, चंद्रप्रभा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें