लोहाघाट। राजकीय पीजी कॉलेज में अंतर्महाविद्यालय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डा.नागेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.गंगोत्री त्रिपाठी एवं मुख्य क्रीड़ाधिकारी डा.धर्मेंद्र तिवारी समेत सभी टीम लीडरों और छात्राओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जिपं सदस्य सचिन जोशी एवं देवेंद्र सिंह ने भी क्षेत्र की ओर से सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में एक दर्जन महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।
उद्घाटन मैच में रामनगर ने भिकियासैंण को 25-08, 25-11, काशीपुर ने खटीमा को 25-19, 25-19, एमबी कालेज हल्द्वानी ने बागेश्वर को 25-08, 25-18, अल्मोड़ा परिसर ने काशीपुर को 25-11, 25-12, रुद्रपुर ने मेजमान लोहाघाट पीजी कॉलेज को 25-16, 25-08, हल्द्वानी महिला महाविद्यालय ने रामनगर को दूसरे चक्र में 25-08, 25-14 सैटों से पराजित किया। निर्णायक के रूप में नवल पांडेय, भुवन जोशी, प्रकाश ढेक, श्याम भट्ट ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के संचालन में विशेष सहयोग के लिए डा.हरिशंकर गहतोड़ी, संजय राय, जितेंद्र, कविंद्र, देवेंद्र, तरुण कापड़ी, तरुण जोशी, गौरव कापड़ी, नीरज, पंकज, अमित, देवेंद्र बोहरा, श्याम ढेक की प्राचार्या ने पीठ थपथपाई।