एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मरम्मत न होने से सड़कों के हाल बुरे

Champawat Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-तवाघाट हाइवे में चंपावत नगर के आसपास करीब छह किलोमीटर के क्षेत्र में खराब हालत में पहुंच चुकी सड़क की मरम्मत का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अब तक शुरू नहीं किया है। हालांकि बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत का काम तत्काल शुरू कर दिया जाएगा।
इस बार मानसून में भारी बारिश के दौरान चंपावत नगर क्षेत्र में खटकना पुल से लेकर छतार तक की सड़क पर सैकड़ों गड्ढे बन गए। इन गड्ढों में बारिश के समय पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही थी। अब बारिश तो थम गई है लेकिन गड्ढों को पाटने का काम शुरू नहीं हुआ है। नगर क्षेत्र में मुख्य सड़क पर बने यह गड्ढे किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इस मामले को व्यापारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने कई बार अधिकारियों के सामने रखा था लेकिन अब तक मरम्मत की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इस बीच बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का काम जल्दी शुरू किया जा रहा है। नवंबर प्रथम सप्ताह से सड़क की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान गड्ढों को पाटने के साथ-साथ जहां पर आवश्यक होगा वहां डामर भी किया जाएगा। बीआरओ के प्रशासनिक अधिकारी गिरीश जोशी के अनुसार बारिश थमने के बाद ही सड़क की मरम्मत के काम शुरू किया जाता है। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जल्दी ही सड़क दुरुस्त हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें