एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

Champawat Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। एसडीएम डा.अभिषेक त्रिपाठी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्द्धा पैदा होती है। उन्होंने सीमित साधनों के बावजूद विद्यालय के भव्य आयोजन के लिए प्राचार्य एवं उनके सहयोगियों को बधाई दी। इससे पूर्व विद्यालय के सभी सदनों के प्रतियोगियों ने अभय चतुर्वेदी के संचालन में मार्चपास्ट किया। महेश जोशी, स्वर्णजीत कौर के संचालन में हुए समारोह में प्राचार्य डा.एचपी सिंह ने कहा कि स्थानाभाव के बावजूद इस विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिओं में राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है।
इस अवसर पर पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एचबी शर्मा, प्रधानाध्यापक एलएस मेहता, श्रीनिवास ओली समेत बीएमसी के सदस्य मौजूद थे। क्रीड़ा प्रभारी हरिओम शर्मा के संचालन में हुई ज्येष्ठ बालकों की वॉलीबाल में अशोक सदन ने पहला, शिवाजी ने दूसरा और रमन सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में अशोक सदन ने पहला, रमन ने दूसरा और टैगोर सदन ने तीसरा स्थान पाया। शतरंज में रमन सदन, टैगोर सदन और अशोक सदन, 200 मीटर दौड़ में अशोक सदन, टैगोर सदन तथा रमन सदन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में ललित अधिकारी, अजय ढेक तथा धीरज राय, बालिकाओं में प्रियंका चौधरी, रीना खर्कवाल और नेहा जोशी प्रथम तीन स्थान में रहीं। निर्णायक के रूप में चंद्रशेखर पांडेय, जेएस बिष्ट, विमल कुमार, महावीर घिंटाला, हरिओम शर्मा, मनहर चौहान, रितु सक्सेना, इरफान खान, महेश बिष्ट, उत्तम कुटियाल, केएस रावत, लता भट्ट, दीप्ति नेगी, नमिता बोरा ने सहयोग किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें