एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में रही चहल पहल

Champawat Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। धनतेरस पर खरीदारों की चहल-पहल से जिले भर के बाजारों में रौनक रही। नई वस्तुओं की खरीदारी की परंपरा के चलते लोगों ने खरीदारी की। वहीं इस बार महंगाई के चलते गत वर्षों की अपेक्षा खरीदारों की कमी से व्यापारी मायूस रहे। उस पर मौसम के अचानक खराब होने से भी चंपावत बाजार की रौनक प्रभावित रही। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय एवं डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी सहित बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते देखे गए। महिलाओं के अलावा बच्चों ने आतिशबाजी खरीदने में रुचि दिखाई। जिले भर में सवा दो करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में आयुर्वेदाचारों ने महर्षि धन्वंतरी को भी याद कर उनकी पूजा-अर्चना भी की। डा. जेबी चंद के नेतृत्व में देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरी के जन्म दिवस को धूमधाम से मना मिष्ठान एवं फल वितरित किए। उधर बाजार में व्यापरियों ने नए-नए ब्रांडेड उत्पाद सजाकर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया। बर्तनों की खरीदारी के चलते बर्तनों की दुकानें काफी सजी रहीं तथा ग्राहकों की खासी भीड़ भी रही। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि धनतेरस का बर्तन व्यवसायियों को विशेष इंतजार रहता है। बनबसा में स्वदेशी ग्राहकों के अलावा मित्रराष्ट्र नेपाल के ग्राहकों से भी बाजार गुलजार रहा। व्यापार मंडल महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि बर्तन, कपड़ा, मिष्ठान एवं इलेक्ट्रिक आइटमों की खासी बिक्री होती है। लोहाघाट नगर में धनतेरस के अवसर पर बाजारें तो काफी सजी रहीं, लेकिन खील बताशों से लेकर पटाखों एवं अन्य वस्तुओं की कीमतों में आए उछाल के कारण आम लोगों के लिए बाजार देखने मात्र के ही रहे। पहले जहां धनतेरस के दिन बाजार में तिल रखने की जगह नहीं होती थी। इस बार वैसा नजारा देखने को नहीं मिला। अपेक्षाकृत आज मोटरसाइकिल आदि की बिक्री भी बहुत कम रही। ऑटो मोबाइल व्यवसाइयों का कहना था कि इस बार धनतेरस के बाजार में दम नहीं था। वैसे यहां विभिन्न क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए आए हुए थे, लेकिन महंगाई ने सबके होश उड़ाए हुए हैं। पाटी में भी धनतेरस के बाजार में अपेक्षाकृत रौनक कम देखी गई। यही स्थिति, बाराकोट, देवीधुरा, रीठा साहिब, भिंगराडा, पुलहिंडोला एवं गांवाें के अन्य कस्बाई क्षेत्रों में भी देखी गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें