चंपावत। जिला स्तरीय बेसिक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं संपन्न हो गईं हैं। बुधवार को मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षाधिकारी पीआर कोहली ने विभिन्न वर्गों में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक 123 अंकों के साथ चंपावत विकासखंड पहले तथा 121 अंकों के साथ लोहाघाट दूसरे एवं 27 अंक प्राप्त कर बाराकोट ब्लाक तीसरे स्थान में रहा। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्ति से अधिक महत्व प्रतिभाग करने का होता है।
विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षाधिकारी बेसिक आनंद भारद्वाज ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए व्यक्तिगत स्तर पर पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया। इससे पूर्व 50 मीटर की दौड़ में अजय कुंवर, त्रिलोक सामंत एवं परेश समदार तथा बालिकाओं में करीना मेहता, मनीषा चौधरी एवं पूजा जोशी पहले तीन स्थानों पर रहीं। प्राथमिक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में राकेश सिंह, मुसाहिद रजा एवं मनोज कुमार, बालिकाओं में दिशा गोस्वामी, करीना मेहता एवं अंकिता जोशी, उच्च प्राथमिक वर्ग में किरन आर्या, पूजा टम्टा एवं रश्मि उपाध्याय तथा बालकों में मनोज भाष्कर, गिरीश कुमार एवं मोहित सिंह, उच्च प्राथमिक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में सुरेश समदार, राकेश कुमार एवं योगेश नाथ तथा बालिकाओं के निशा देव, अनीता अधिकारी एवं प्रीति टम्टा पहले तीन स्थानों पर रहीं।
रघुराज सिंह देउपा एवं जीवन सिंह मेहता के संचालन में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायकों में महेंद्र सिंह बोहरा, प्रदीप बोहरा, नरेंद्र अधिकारी, दुर्गेश जोशी, अमित वर्मा, मुकेश वर्मा, सतीश चंद्र, उत्तम सिंह फर्त्याल, सुशीला चौबे, नीरज वर्मा, मनीष पांडेय एवं दिनेश बोहरा आदि शामिल रहे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, रूद्र सिंह बोहरा, बंशीधर थ्वाल, कैलाश पांडेय, मनोज जोशी, कवींद्र तड़ागी, देवी दत्त जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।