एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लोहाघाट से लापता तीन किशोर दिल्ली में मिले

Champawat Updated Fri, 30 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। नगर में गत 26 नवंबर से लापता हुए तीनों किशोर दिल्ली में मिल गए हैं, जिन्हें परिजनों द्वारा यहां लाया जा रहा है। मालूम हो कि स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र चंचल सिंह पुत्र मिलाप सिंह, विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के छात्र सागर पुत्र केशव राम तथा पवन कुमार पुत्र कृष्ण प्रसाद सोमवार को नगर में विवाह समारोह में गए थे। तब से उनका कोई अता पता नहीं चला। परिजनों द्वारा काफी ढूंढ़खोज करने के बाद बुधवार को पुलिस में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार चंचल ने अपने पिता मिलाप सिंह को फोन पर तीनों के दिल्ली में होने की सूचना दी है। चंचल का चाचा गुड़गांव में किसी प्राइवेट कंपनी में वाहन चालक है, जो तीनों को लेकर घर आ रहा है। थानाध्यक्ष के अनुसार मिलाप सिंह ने बच्चों के मिलने की उन्हें सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें