एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी गठित

Champawat Updated Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी के दो दिनी अधिवेशन में ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष रुद्र सिंह बोहरा एवं महामंत्री मुकेश वर्मा फिर से निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर कवींद्र सिंह तड़ागी की ताजपोशी हुई है। संगठन के प्रांतीय निर्वाचन वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह मौनी, जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, जीवन मेहता तथा विद्याधर बगौली की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए रुद्र सिंह बोहरा तथा प्रकाश सिंह मेहता, महामंत्री पद के लिए मुकेश वर्मा तथा नवीन पंत के बीच सीधा मुकाबला तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद पांडेय, कवींद्र तड़ागी तथा आनंद सिंह अधिकारी चुनाव मैदान में उतरे। चुनाव प्रक्रिया के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक सदस्य को संघ के प्रति निष्ठावान होना पड़ेगा। इस मौके पर देवीदत्त जोशी, बंशीधर थ्वाल, उत्तम सिंह फर्त्याल, हेमानाथ रावल, प्रदीप बोहरा, नवीन जुकरिया, रेखा बोहरा, रघुराज देउपा आदि ने चुनाव प्रक्रिया के संचालन में सहयोग दिया। अधिवेशन में दिवाकर भट्ट, कैलाश पांडेय, हरीश पांडेय, शंकर पांडेय, त्रिभुवन पांडेय, नाथ सिंह बिष्ट, सूरज प्रकाश जोशी, राजकुमार, अतेंद्र पाल, राजेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र बाबू सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें