लोहाघाट। ढरोंज गांव में जीआईसी देवीधुरा की एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राएं गांव में अनेक रचनात्मक कार्य करने के साथ गांव में पर्यावरण संरक्षण एवं पॉलीथिन उन्मूलन के प्रति जागरूकता पैदा कर रहे हैं। यहां शिविर का ग्राम प्रधान मोहन सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य डीपी कथेरिया की अध्यक्षता एवं आचार्य कीर्ति शास्त्री के संचालन में कार्यक्रम अधिकारी डा.बिष्णु दत्त भट्ट ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। पीटीए अध्यक्ष गणेश सिंह राणा ने बच्चों को अनुशासन में रहने की सलाह दी। प्रधानाध्यापक दीवान सिंह लमगड़िया शिविर के संचालन में सहयोग दे रहे हैं। ग्रुप लीडर विक्रम राणा एवं वंदना गुरुरानी के नेतृत्व में छात्रों ने जागरूकता रैली भी निकाली।
जीआईसी खेतीखान में की एनएसएस इकाई का सात दिनी शिविर समाप्त हो गया है। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बोहरा ने शिविर का समापन किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने शिविरार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य डीएल वर्मा की अध्यक्षता में हुए समारोह में स्वयं सेवकों ने गणपति वंदना प्रस्तुत की। सर्वश्रेष्ठ शिवरार्थी के लिए कुंदन सिंह, कैंप कमांडर एवं उप कमांडर शुभम खर्कवाल एवं रोहित भट्ट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी दिवाकर भट्ट ने सात दिन के शिविर का विवरण प्रस्तुत किया। इधर कोलीढेक में चल रहे जीजीआईसी के शिविर में छात्राओं ने रास्तों, नौलों की सफाई करने के साथ गांवों से पॉलीथिन एकत्रित कर उसे नष्ट किया। कार्यक्रम अधिकारी लता मुरारी के दिशा निर्देशन में ग्रुप लीडर रेखा सुतेड़ी, कविता जोशी, रेखा सुतेड़ी, रेखा विश्वकर्मा, वंदना जोशी के नेतृत्व में अनेक कार्य किए गए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बौद्धिक सत्र में कृषि संबंधी जानकारियां दी गई। शिविर के संचालन में प्रतिभा रावत, शीला ढेक, कैलाश मेहता सहयोग कर रहे हैं।