एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों डटे रहे बेमियादी हड़ताल पर

Champawat Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/चंपावत/लोटाघाट। तमाम सरकारी कार्यालयों में साल के पहले दिन कामकाज ठप रहा। तीन सूत्रीय मांगों पर उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनरतले चल रहा आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन इसी प्रकार से जारी रखने का ऐलान किया है। इधर, हड़ताल की वजह से लोगों को भारी फजिहत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस कार्की और महामंत्री एमसी जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ सौतला व्यवहार किया जा रहा है। अगर सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर चंद्रशेखर सत्यवली, चंद्रशेखर भट्ट, एनएस कन्याल, प्रमिला पलियाल, आरएस खनका, केडी उप्रेती, आरएस बिष्ट मौजूद थे।
उधर गंगोलीहाट में उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडलीय महामंत्री किशोर राणा ने धरना स्थल पहुंचकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर किशन दशौनी, सत्य सिंह रावल, कविंद्र बोरा, प्रकाश जोशी, हृदयेश कोहली, गोपाल भंडारी, मनोज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

चंपावत में फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने मंगलवार को भी धरना दिया। चंपावत में हुई सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष डीके पंत ने कहा कि सरकार वेतन विसंगति दूर करने के मामले को खुद ही उलझा रही है। इसी कारण कर्मचारियों का असंतोष बढ़ रहा है। लोग परेशान हैं। सभा में एलपी पाठक, एमसी जोशी, सुरेंद्र सिंह, पूरन चंद्र पंत, विशाल रस्तोगी, हेम चंद्र उप्रेती, कुंडल राम, केदार सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण भट्ट, दीपा जोशी, पुष्पा गोस्वामी, महावीर सिंह, भूपेंद्र बिष्ट, राजीव शुक्ला, अनीता पंत, दीपक ठाकुर, संजय कुमार, एनके जोशी समेत तमाम लोग मौजूद थे। धरना स्थल में उत्तराखंड कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला महामंत्री इंद्र लाल वर्मा एवं चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ शिक्षा विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीवन ओली आदि ने समर्थन दिया।
लोहाघाट में प्रांतीय मंत्री आनंद पुजारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष आरसी पंत, ईश्वरी साह, योगेश पांडेय, एनएस ढेक, त्रिभुवन कोठारी, नवीन ओली, केसी पुनेठा, ललित उप्रेती, लक्ष्मी लाल वर्मा, पुष्कर अधिकारी, संजय जोशी, निर्मल मेहता, सुरेश वर्मा, गोपीनाथ वर्मा, प्रेम चंद, प्रकाश वर्मा, अशोक पुनेठा, बची सिंह जीना ने धरना दिया। बाराकोट एवं पाटी में भी हड़ताल के कारण कार्यालय में सारा राज काज ठप पड़ा हुआ है।
टनकपुर में अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन में गोदावरी देवी, भगवती तिवारी, किरन तिवारी, हिजामुद्दीन, बीएस अधिकारी, रमेश सुनेजा, भरतराज ओझा, जीवन सिंह मनवाल, एमडी जोशी, माया प्रसाद पाटनी, अतुल वर्मा, अमित राज, जगदीश भट्ट, नवीन भट्ट, चंद्र शेखर कापड़ी, प्रेम चंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें