लोहाघाट। जीआईसी मैदान में चल रही रॉयल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच न्यू लुक इलेवन एवं राजपूत इलेवन के बीच खेला गया। राजपूत इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसके जवाब में न्यू लुक की टीम 117 रनों में आउट हो गई। विजेता टीम के गिरीश ने 71 रन बनाए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग सूरज, कमल, स्कोरिंग गंगा सिंह ने की। दूसरा मैच न्यू स्टार बलांई एवं अंडोली एकादश के बीच खेला गया। अंडोली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यू स्टार ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। गोविंद ने 32 रन बनाए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग होशियार, सूरज, स्कोरिंग परवीन ने की। शनिवार को पहला मैच रॉयल क्लब चांदमारी एवं रेगडू इलेवन एवं दूसरा मैच ढेक इलेवन एवं खेतीखान के बीच खेला जाएगा।
उधर ऐड़ी गुरौली में चल रही श्री सिद्ध नर सिंह बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बिरगुल इलेवन एवं मध्य गंगोल एकादश के बीच खेला गया। बिरगुल ने पहले खेलते हुए 90 रन बनाए, जिसके जवाब में मध्य गंगोल ने लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। मोहित ने 36 रन बनाए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग अनिल, संदीप, स्कोरिंग संजय, विकास ने की।