एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला से मारपीट के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Champawat Updated Mon, 14 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। इस तहसील के सनिया धामीसौन गांव में 31 दिसंबर की रात एक महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने गांव का दौरा किया और पूरे मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने गांव का दौरा करने के बाद बताया कि गत 31 दिसंबर की रात्रि को सनिया धामीसौन गांव में शराब पीकर आए प्रकाश चंद्र पुत्र लीलाधर खर्कवाल ने गांव के बसंत खर्कवाल के घर में जबरन घुसकर उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी के ऊपर जानलेवा हमला किया, जिससे लक्ष्मी देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। लक्ष्मी देवी ने तभी इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पीड़िता और उसके पति का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। बाद में पीड़िता और उसके पति ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी।
एसपी के निर्देश पर गांव पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पीड़ित पक्ष और आरोपी से अलग-अलग बात की। छानबीन के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ने प्रकाश चंद्र के खिलाफ घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दे दिए। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया है कि इस मामले में कोतवाली पुलिस की भूमिका पर तमाम सवाल उठाए गए थे। हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जांच में इस बिंदु को शामिल नहीं किया। सिर्फ पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें